जेल से बाहर आया चार्ल्स शोभराज, 19 वर्षों बाद मिली रिहाई

0
77

सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को जेल से रिहाई मिल गई हैं.नेपाल की सेंट्रल जेल में 19 वर्षों से बंद चार्ल्स शोभराज को नेपाल की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने उसकी बढ़ती उम्र को ध्यान में रखते हुए रिहा करने का आदेश दिया था। साथ ही रिहाई के 15 दिनों के अंदर उसे उसके देश फ्रांस भेजने का भी आदेश दिया गया है।

आपको बता दें कि शोभराज को दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में 2003 से ही नेपाल की जेल में बंद रखा गया था। इस मामले पर चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता बिस्वास ने कहा कि वह जल्द ही चार्ल्स शोभराज को फ्रांस में उसके परिवार के पास भेजने की कोशिश कर रही हैं। हार्ट सर्जरी के बाद शोभराज को कुछ दिक्कतें आई हैं। यह भी हो सकता हैं कि चार्ल्स को एक और सर्जरी की जरूरत पड़े।


चार्ल्स शोभराज पर 12 से ज्यादा हत्याओं, चोरी और धोखाधड़ी के कई मामलों दर्ज थें और उसकी भारत, ग्रीस सहित दक्षिण एशियाई के कई देशों में अलग-अलग मामलों में तलाश चल रही हैं। हालांकि चार्ल्स को 2003 में नेपाल यात्रा के दौरान दो विदेशी पर्यटकों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। नेपाल में एक उम्रकैद के तहत 20 सालों की सजा का प्रावधान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here