देश में पहली बार…..हाई कोर्ट में होंगे दो दंपती जज

0
323

राजस्थान हाई कोर्ट में 9 जजों की नियुक्ति को केंद्रीय कानून व न्याय मंत्रालय ने मंजूरी दी। शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर वकील कोेटे से 3 और न्यायिक अधिकारी कोटे से 6 जजों के नियुक्ति के आदेश जारी किए गए। वकील कोटे से जयपुर के गणेश राम मीणा, अनिल कुमार उपमन और जोधपुर से डॉ. नुपुर भाटी की नियुक्ति की गई है, जबकि न्यायिक अधिकारी कोटे से राजेन्द्र प्रकाश सोनी, अशोक कुमार जैन, योगेन्द्र कुमार पुरोहित, भुवन गोयल, प्रवीर भटनागर व आशुतोष कुमार की नियुक्ति हुई है।

आपको बता दें, कि डॉ. नूपुर भाटी की नियुक्ति के साथ ही राजस्थान हाई कोर्ट में दो दंपती जज हो जाएंगे क्योंकि डॉ. नूपुर भाटी के पति जस्टिस पुष्पेन्द्र भाटी भी हाई कोर्ट में ही नियुक्त हैं।

जस्टिस महेन्द्र गोयल और उनकी पत्नी जस्टिस शुभा मेहता

वहीं, जस्टिस महेन्द्र गोयल और उनकी पत्नी जस्टिस शुभा मेहता भी पहले से राजस्थान हाई कोर्ट में नियुक्त हैं। ऐसा पहली बार होगा, जब देश के किसी हाई कोर्ट में दो जज दंपती होंगे।

3 महिला जज
राजस्थान हाईकोर्ट में स्वीकृत 50 पदों की तुलना में चीफ जस्टिस सहित 26 जज हैं। अब नए जजों की नियुक्ति के बाद कुल 35 हो जाएंगे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मौजूदा सीजे पंकज मित्थल को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश कर रखी है। इसके अलावा मद्रास हाईकोर्ट के एक्टिंग सीजे टी. राजा को राजस्थान हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने की सिफारिश की गई है।

डॉ. नूपुर भाटी के बाद हाईकोर्ट में 3 महिला जज हो जाएंगी। जस्टिस रेखा बोराणा व जस्टिस शुभा मेहता पहले से कार्यरत हैं।

Bhawna
Bhawna

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here